नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मध्य रेल का उपनगरीय खंडों पर 10 को होगा मेगा ब्लॉक*



मुंबई : मध्य रेल, मुंबई मंडल दिनांक 10.09.2023 को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को पूरा करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा। सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से छूटने वाली डाउन स्लो लाइन की सेवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर रुकेंगी और आगे विद्याविहार स्टेशन पर पुनः डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। सुबह 10.41 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो लाइन की सेवाओं को विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई स्टेशनों के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और कुर्ला, सायन, माटुंगा, दादर, परेल और भायखला स्टेशनों पर रुकेंगी। सुबह 10.33 बजे से दोपहर 3.49 बजे तक पनवेल से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं और सुबह 09.45 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से पनवेल/बेलापुर के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon