नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

पीएम मोदी ने भारत को विश्व व्यवस्था के केंद्र में ला दिया : भवानजी

1 min read



मुंबई : वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी ने भारत को विश्व व्यवस्था के केंद्र में ला दिया है और हाल की वैश्विक घटनाओं में भारत ने अपनी क्षमता को नए ढंग से प्रस्तुत किया है। आज दादर में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक  बैठक में भवानजी ने कहा कि  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मोदी सरकार के फैसलों के बारे में  की गई प्रशंसा इस बात की प्रतिमा है कि पीएम मोदी  ने अपने चमत्कारिक नेतृत्व से विरोधियों का भी दिल जीत लिया है।

 

बता  दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जी-20 सम्मेलन से पहले मोदी सरकार की तारीफ की है. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार के फैसलों पर चर्चा की है. उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध पर भारत के स्टैंड को सही ठहराया जबकि चंद्रयान-3 की सफलता को देश के लिए बड़ी उपलब्धि भी बताया.  उन्होंने जी-20 को आर्थिक सहयोग और साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मंच बताया.

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह ने यूक्रेन-रूस युद्ध पर पूछे सवाल के जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी के स्टैंड को सही ठहराया. कहा कि नई विश्व व्यवस्था को संचालित करने में भारत की अहम भूमिका है. यूक्रेन पर रूस के हमले में शांति की अपील करने के साथ-साथ भारत ने अपने आर्थिक हितों और संप्रभुता को प्राथमिकता दिया है और यह बिल्कुल सही फैसला है. बता दें कि भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से शांति की अपील करे हुए मामला सुलझाने की सलाह दी है. भारत का रूस के साथ बड़े पैमाने पर सामरिक और आर्थिक समझौता भी है.

इस बार भारत में जी-20 सम्मेलन का आयोजन हो रहा है. हालांकि रूस और चीन के राष्ट्रपति इसमें हिस्सा लेने के लिए नहीं आ रहे हैं. इसके जवाब में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि जी-20 को दो देशों के बीच किसी जारी विवाद के निपटारे के मंच के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. यह आर्थिक सहयोग और चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन समेत कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा का मंच है. साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा सरकार द्विपक्षीय चुनौतियों से सक्षम तरीके से निपट सकेगी. पूर्व प्रधानमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफलता को भी पूरे देश के लिए ऐतिहासिक बताया.

उन्होंने कहा कि आर्थिक परिदृश्य के लिहाज से देखें तो देश के सामने कुछ चुनौतियां हैं.वह भारत के भविष्य को लेकर बहुत आशान्वित हैं. उन्होंने कहा कि मैं भारत के भविष्य को लेकर डर नहीं रहा हूं बल्कि काफी आशावादी हूं उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर देश के खिलाफ बचकाना बयान दे रहे हैं जिसकी जग भर में चर्चा हो रही है। जबकि यह वक्त देश के साथ खड़ा रहने का है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon