नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

महाराष्ट्र में टैंकर से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत

1 min read



ठाणे, नवी मुंबई में एक टैंकर ने कथित तौर पर एक कार को टक्कर मार दी तथा कार सवार व्यक्ति को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिसमें 60वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।पनवेल तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे नवी मुंबई में मुंबई-गोवा राजमार्ग के पास स्थित तारा गांव के एक पुल पर हुई।उन्होंने मृतक की पत्नी की शिकायत के हवाले से बताया कि रायगढ़ जिले के खालापुर के श्रीकांत मोरे अपनी पत्नी के साथ कार में जा रहे थे, तभी टैंकर ने पीछे से उनके वाहन में टक्कर मार दी।उन्होंने बताया कि टक्कर लगने पर मोरे कार से बाहर निकले और टैंकर चालक से बात र रहे थे कि तभी टैंकर चालक ने अपना वाहन आगे बढ़ा दिया और मोरे को घसीटते हुए ले गया।उन्होंने बताया कि इसके बाद टैंकर चालक ने कथित तौर पर मोरे को सड़क पर धक्का दिया, जिससे वाहन से कुचलकर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से भाग गया।अधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर, पनवेल तालुका पुलिस ने शनिवार को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत टैंकर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon