40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम इलाके में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब रुनवाल नाम की एक बहुमंजिला इमारत की लिफ्ट जोरदार आवाज के साथ से नीचे गिर गई. ये हादसा उस समय हुआ जब 40 मंजिला इमारत से मजदूर काम करके नीचे आ रहे थे. इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
ठाणे की इस बहुमंजिला इमारत की छत पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव अभियान शुरु कर दिया. इस हादसे में मरने वाले सभी मजदूर हैं, जो इमारत में काम करके नीचे जा रहे थे.

