नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन पर बढ़ी तारीख

1 min read



15 सितंबर 2023 तक जमा किया जा सकता है आवेदन

नई दिल्ली : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 15 सितंबर, 2023 तक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन जमा करने का निमंत्रण जारी किया है। इस पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 थी लेकिन अब उस तारीख के बढ़ा कर 15 सितंबर 2023 कर दिया गया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय बच्चों की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प, क्षमता, आशा और उत्साह का जश्न मनाने के लिए प्रतिवर्ष प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) प्रदान करता है। इस पुरस्कार के लिए ऐसे लड़के, लड़कियां जो 18 वर्ष से कम उम्र के हैं और जिनके पास भारत की नागरिकता और निवास है वो इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं या कोई भी भारतीय नागरिक भी ऐसे लड़के और लड़कियों को नामांकित कर सकता है जो पुरस्कार के लिए पात्र हैं। प्राप्त आवेदनों की सबसे पहले स्क्रूटनी कमेटी द्वारा जांच की जाती है और इसका अंतिम चयन राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया जाता है।

बता दे पुरस्कारों की घोषणा 26 दिसंबर, 2023 को वीर बाल दिवस पर की जाएगी। हर साल जनवरी के महीने में नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में एक पदक, एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र और एक प्रशस्ति पत्र शामिल है। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी के साथ-साथ पुरस्कारों के लिए आवेदन वेबसाइट  के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon