नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

July 21, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

डोंगर में फिर मिला ड्रग्स

1 min read



  • मुंबई के डीन नगर पुलिस की हद्द में फिर पकड़ी गई करोड़ो ड्रग्स
  • डोंगर पर हो रही है जमकर ड्रग्स की तस्करी
  • मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, अंधेरी में 4 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुंबई – इंद्रादेव पांडे

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पुलिस ने ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी की है। खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी में चार करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है। साथ ही दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, मुंबई क्राइम ब्रांच को शहर के अंधेरी इलाके (Andheri News) में दो संदिग्ध ड्रग पेडलर्स के बारे में जानकारी मिली थी।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को शहर में ड्रग्स के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन में मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 ने दो संदिग्ध ड्रग डीलरों (Drug Dealers) को गिरफ्तार किया। छापेमारी में उनके पास से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स (MD Drugs) बरामद की। आरोपियों के पास से जब्त किये गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ रुपये से अधिक है।

मुंबई पुलिस ने कहा, क्राइम ब्रांच की यूनिट-9 को मुंबई के अंधेरी में दो संदिग्ध ड्रग तस्करों के होने की टिप मिली थी। जिसके बाद अंधेरी के डीएन नगर इलाके (DN Nagar) में छापेमारी की गयी और दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 4 करोड़ 6 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की गयी है।

एक संदिग्ध आरोपी के पास से पुलिस ने लगभग 1016 ग्राम एमडी जब्त की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 करोड़ 3 लाख रुपये है। जबकि दूसरे आरोपी के पास से 1017 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 करोड़ से अधिक है। दोनों तस्करों की उम्र 26 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon