नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

क्या उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे होंगे एक

1 min read



मैं राज ठाकरे को फोन करने के लिए तैयार 

उद्धव ठाकरे का अचानक हृदय परिवर्तन क्यों, फिर एक हो जाएंगे दोनों भाई?

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत में फिर बड़ी हलचल होती हुई नजर आ रही है। इसके पीछे की वजह है उद्धव ठाकरे का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को फोन करने के लिए तैयार हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की स्मारक के सन्दर्भ में वह राज ठाकरे को फोन करने को तैयार हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मौका आने पर वे राज ठाकरे से बातचीत करेंगे। बीएमसी समेत विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता बार-बार यह गुहार लगा रहे हैं कि दोनों भाइयों को अब एक साथ आना चाहिए। हालांकि, शिवसेना और मनसे गठबंधन पर उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं बोला है जबकि राज ठाकरे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी बल्कि अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मुंबई के शिवाजी पार्क के सामने मौजूद मेयर बंगले में बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बनाया जाना है।

बालासाहेब ठाकरे के ऐतिहासिक भाषणों की प्रति राज ठाकरे के पिता और बाल ठाकरे के भाई श्रीकांत ठाकरे के पास थी। अब यह सब राज ठाकरे के पास में मौजूद की उम्मीद है। इन चीजों को उद्धव ठाकरे स्मारक में इस्तेमाल करना चाहते हैं। ताकि स्मारक में आने वाले लोगों को बाल ठाकरे के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। इसलिए उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे को फोन करने का मन बना रहे हैं।

 

मेरा फोन उठाएंगे राज ठाकरे?
राज ठाकरे को उद्धव ठाकरे फोन करेंगे इस बात पर एमएनएस के नेता संदीप देशपांडे ने कहा है कि जो व्यक्ति खुद किसी का फोन नहीं उठाता उनके दिमाग में ही ऐसे सवाल आ सकते हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर राज मेरा फोन उठाएं तो मैं उन्हें फोन करने के लिए तैयार हूँ। देशपांडे ने कहा कि जहां तक मैं राज साहेब को जानता हूं वह मेरे सामान्य कार्यकर्ता का भी फोन उठाते हैं और हालचाल लेते हैं। जिसको फोन करना होगा वह सीधा फोन कर लेगा, इस तरह से बयानबाजी नहीं करेगा। राज ठाकरे को फोन करने वाली बात उद्धव ठाकरे ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही है। फिलहाल इस पर राज ठाकरे का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

राज और उद्धव में कैसे हुई अदावत?
महाराष्ट्र में राज ठाकरे को दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की परछाई कहा जाता था। राज ठाकरे बाल ठाकरे के साथ हर समय, हर जगह, हर रैली और हर सभा में नजर आते थे। राज ठाकरे के चलने फिरने, बातचीत और भाषण में बालासाहेब की झलक नजर आती थी। शिवसेना में सबको लगता था कि बाल ठाकरे के बाद शिवसेना की कमान राज ठाकरे के हाथ में जाएगी। खुद राज भी यही मानते थे। कहा जाता है कि पुत्रमोह के चलते बाल ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया। यहीं से राज और उद्धव के बीच की नजदीकियां दूरियों में तब्दील हो गईं। इसके बाद राज ठाकरे शिवसेना से अलग हुए और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon