रेलवे स्टेशनो पर लगे सीसीटीवी कैमरा का मिला सहयोग
1 min read
आरपीएफ के हाथ पकड़े गए दो शातिर चोर
वसई : ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ व ऑपरेशन ‘रेल प्रहार’ के तहत आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए दो शातिर चोर को पकड़कर उसे जीआरपी (वसई व बोरीवली पश्चिम पुलिस ) के हवाले किया गया है। एक चोर बाइक चोरी मामले व दूसरा मोबाइल चोरी मामले में पकड़ा गया है। बातदे कि आरपीएफ नालासोपारा ने नालासोपारा स्टेशन से अबतक (वर्ष 2023) 57 चोरों को धर दबोचे चुकी है।पहली घटना ; 8 अगस्त को नालासोपारा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नं 1 पर नई बुकिंग के पास एक यात्री का मोबाइल की चोरी हो गया था। आरपीएफ सी.पी.डी.एस टीम नालासोपारा द्वारा सतत् निगरानी की गई परिणाम स्वरूप सी.पी.डी.एस टीम नालासोपारा के ए.एस.आई भगवान सिंह गुर्जर,सी.टी करिश्मा सैनी, कांस्टेबल संजय कुमार एवं सी.टी टिक्कम सिंह द्वारा नालासोपारा स्टेशन प्लेटफॉर्म नं.4 से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और बाद में ए.एस.आई भगवान सिंह गुर्जर द्वारा उससे पूछताछ की गई जहां उसने अपना नाम-अमीर यूनुस खान,उम्र 20 वर्ष निवासी संतोष भवन, नालासोपारा पूर्व बताया और मोबाइल चोरी (10000 रुपये) का अपराध स्वीकार किया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी वसई को सौंप दिया गया। दूसरी घटना ; 4 अगस्त को को बोरीवली पश्चिम पुलिस स्टेशन के कर्मचारी सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के लिए बोरीवली आरपीएफ पोस्ट पर आया,सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति देखा गया,जिसके बाद शहर के पुलिस कर्मियों ने बोरीवली सी.पी.डी.एस टीम को इसकी सूचना दी,बोरीवली पश्चिम में बाइक चोरी को किसने अंजाम दिया है। इसके बाद सीपीडीएस बोरीवली ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक संदिग्ध की पहचान की। 20 अगस्त को सी.पी.डी.एस टीम ने प्लेटफॉर्म नं 3,बोरीवली स्टेशन से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया और प्राथमिक पूछताछ के दौरान उसने असंगत उत्तर दिए,उसके बाद उसे पोस्ट पर ले आया गया जहां उसने अपना नाम (1) अनिल वासना धोत्रे उम्र- 23 वर्ष निवासी-भायंदर बीपी रोड भायंदर पूर्व बताया। और बाइक चोरी (20,000 रुपये) की घटना स्वीकार कर ली,जहाँ उसे बोरीवली पश्चिम पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

