नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय की पुलिस रखी है अपराध और अपराधी पर पैनी नजर

1 min read



जानलेवा हमला कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जोन 02 के डीसीपी और वसई डिविजन एसीपी द्वारा मार्गदर्शन पर मिली एक बड़ी सफलता

वसई : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय जोन 02 अंतर्गत नायगांव पुलिस स्टेशन की हद में 20/06/2023 को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बिंधशक्ति रियल एस्टेट एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कार्यालय पर हमला किया गया और एक करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई। बताया गया है कि जिस कार्यालय पर हमला हुआ था वह जितेंद्र रमाकांत यादव का है। बता दे कि गिरीश कुमारन नायर और उनके अन्य साथी कार्यालय पर आए और रंगदारी की मांग किए। जानकारी यह भी मिला है कि जमीनी विवाद को निपटाने के लिए नायर और उनके साथियों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगा और रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और जानलेवा हमला कर दिए। फिर अगले दिन गिरीश नायर अपने साथियों के साथ हाथ में तलवार और रॉड लेकर आया और जितेंद्र यादव के कार्यालय के कर्मचारियों पर तलवार से वार कर उन्हें मारने की कोशिश की। उक्त घटना के संबंध में नायगांव पुलिस स्टेशन में अपराध संख्या 155/2023 में धारा 307, 386, 324, 452,143,147 आदि के तहत मामला दर्ज किया गया।

आरोपी की तलाश

उक्त अपराध का मुख्य आरोपी गिरीश नायर एक कुख्यात आरोपी बताया गया है और उसके खिलाफ पहले भी मुंबई, ठाणे और वसई-विरार में गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं। सर्कल -2 की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले श्रृंगी ने अपराध की जांच कर आरोपी गिरीश नायर के खिलाफ दर्ज अपराधों की विस्तृत जानकारी के लिए नायगांव पुलिस स्टेशन की जांच टीम को जानकारी एकत्र करने के लिए दी गई। तदनुसार, नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश भामे ने जांच टीम के माध्यम से पिछले दस वर्षों में आरोपी गिरीश नायर और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज नौ अपराधों की जानकारी एकत्र की, जिसके बाद मकोका के तहत कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट वरिष्ठों को सौंपी गई और मंजूरी भी मिल गई, उक्त अपराध हेतु मोक्का के तहत कार्यवाही की गई है। बता दे मामले की जांच सर्कल 02 वसई डिविजन की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बढे कर रही हैं और उन्होंने कहा कि आरोपी गिरीश नायर के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार था।

हुई गिरफ्तारी

गुप्त सूचना मिलने के बाद नायगांव पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन टीम के अधिकारियों और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने जाल बिछाया और जांच टीम द्वारा 18/08/2023 को गोरेगांव मुंबई से मकोका का आरोपी गिरीश नायर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी गिरीश नायर को 19/08/2023 को अदालत में पेश करने के बाद मकोका के तहत विस्तृत जांच के लिए पुलिस हिरासत की मांग की गई और 25/08/2023 तक अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत भेज दिया। गिरीश नायर एक सिलसिलेवार अपराधी है और आम नागरिकों में डर में डर बना रखा है।

रहा मार्गदर्शन और टीम की कार्रवाई

उक्त प्रदर्शन सर्कल 02 की पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगुले श्रृंगी, वसई डिविजन की सहायक पुलिस आयुक्त पद्मजा बढे के मार्गदर्शन नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रमेश भामे, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रमोद बड़ाख, नायगांव पुलिस स्टेशन के सपोनि रोशन देवरे, गणेश केकान, पुलिस उप निरीक्षक अभिजीत टेलर, उमेश भागवत, अशोक पाटिल, मनोज चव्हाण, मुकेश तटकरे, चेतन ठाकरे, सचिन खताल, जयवंत खांडवी, अमर पवार, सचिन मोहिते, सागर बरवाकर , मनोज सकपाल, अश्विन पाटिल, राकेश पवार, सुमित जाधव, सुनील पाटिल, युवराज वाघमोडे द्वारा किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon