नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 22, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बैठक संपन्न



खबर प्रयागराज जनपद के फूलपुर लोकसभा क्षेत्र की है जहां नारायण पैलेस चक माली बाबूगंज फूलपुर प्रयागराज में स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा की 100वीं पुण्यतिथि के मौके पर जनता दल यूनाइटेड फूलपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्येंद्र पटेल प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश रहे व विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अपना दल यूनाइटेड शालिनी पटेल रही जिनका लोकसभा क्षेत्र 51 फूलपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा 51 किलो का हार पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया जनता दल यूनाइटेड की प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच शालिनी पटेल ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला वही फूलपुर की मौजूदा संसद पर भी जमकर हमला बोला और बताया कि मौजूदा सांसद ने कभी सदन में महिलाओं की किसानों की युवाओं की और पीड़ितों शोषित समाज की बात ही नहीं किया सिर्फ मोदी सरकार का बखान किया अगर देश को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाना है और अपने बच्चों का भविष्य किसानों का भविष्य युवाओं का भविष्य अगर उज्जवल करना है तो नीतीश कुमार जी को फूलपुर की धरती से सदन भेज कर प्रधानमंत्री बनाने का काम करना है। कुमार ने जिस तरह बिहार में विकास किया है और उनका नाम सुशासन पड़ा है नीतीश कुमार जी को 2024 में देश की जनता फूलपुर की जनता बागडोर दे दे तो देश सरदार पटेल जी के जो सपने रह गए हैं वह जरूर पूरे होंगे अंबेडकर जी की जो सपने रह गए हैं वह जरूर पूरे होंगे क्योंकि महापुरुषों के सपनों को सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार जी ही पूरा कर पाएंगे
किसान नेता नारायण सिंह पटेल ने संघवाद पर जमकर हमला बोला और रामस्वरूप वर्मा के बारे में आई हुई जनता को बताया कि किस तरह वह संघवाद और पाखंडवाद से मुक्ति का रास्ता बताया और उनके सिद्धांतों पर चलने की जरूरत है
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वर्गीय रामस्वरूप वर्मा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम केदार पटेल (आरके पटेल) अध्यक्ष लोकसभा क्षेत्र जनता दल यूनाइटेड के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गोविंद बल्लभ भाई पटेल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अजीत प्रताप सिंह अध्यक्ष जमुनापार, संकठा प्रसाद पटेल अध्यक्ष गंगापार, आर के पटेल अध्यक्ष विधानसभा फूलपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर सचान महासचिव प्रदेश सचिव हरि शंकर पटेल, संजय कुमार सिंह विपिन पटेल विशंभर पटेल डॉ सिंह खरवार बृजेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ आर डी कुरील प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच शालिनी सिंह पटेल जिला अध्यक्ष जौनपुर रामसहाय पटेल जिला अध्यक्ष भदोही सर्वेश रायअजीत सिंह जिला अध्यक्ष जौनपुर संचालन कर रहे गोविंद वल्लभभाई पटेल जिला महासचिव दिनेश पटेल जिला उपाध्यक्ष गंगा पार

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon