नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

टैक्स देने वाली जनता अच्छी सड़को के लिए मोहताज!

1 min read



 

सड़कों की बिगड़ी दशा, जनता बेहाल!

जिम्मेदार कौन ?

 

नालासोपारा : वसई विरार शहर महानगर पालिका क्षेत्र में सड़को की दशा काफी बिगड़ गई है जिससे जनता बेहाल है। बता दे कि वसई विरार में टैक्स देने वाली जनता आज भी अच्छी सड़को की सुविधा का मोहताज है। देखा गया है कि सिर बरसात में ही सड़को की दशा नहीं बिगड़ी रहती है बल्कि हर साल में 04 से 05 बार सड़क मरम्मत होती है फिर भी उसकी दशा जस का तस बना रहता है। बताते चले कि वसई विरार शहर वर्तमान समय में गड्ढे में नजर आने लगा है जबकि इस साल शहर की मनपा जन समस्याओं से निपटने के लिए 2780 करोड़ का बजट दे चुकी है जिसमें शहर ने नागरिकों के बीच की कई असुविधाओं पर मनपा को कार्य करना है। इतना भारी बजट के बाद भी शहर में सुधार नहीं हो पा रहा है यह तो विचार योग्य की बात है। बता दे कि वसई विरार क्षेत्र के महामार्ग की हालत बहुत खराब हो चुकी है और शहर के अंदर भी सड़को की हालत काफी बिगड़ा हुआ दिखाई पड़ रहा है अब ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शहर के सड़कों की दुर्दशा पर जनता किसको जिम्मेदार ठहराए ? महाराष्ट्र सरकार को, शहर की मनपा को , मनपा के ठेकेदार को या फिर शहर के जनप्रतिनिधि को ? जबकि सड़क के बीच में जो गड्ढे देखने को मिल रहे है वह जानलेवा से कम नहीं है और दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटना भी देखने को मिल रहा है।

बता दे कि शहर मुख्य सड़क जो कि महामार्ग में जोड़ता है उसकी हालत बद से बदतर हो गई है, और ठेकेदारों द्वारा जो थोड़ा बहुत सड़क दुरुस्ती का काम किया जा रहा वह घटिया काम हो रहा है जिससे कुछ दिनों में ही सड़क फिर से दुर्दशा हालत में दिखने लगती है। वसई विरार शहर महानगर पालिका द्वारा करोड़ो का टेंडर ठेकेदारों को सड़क दुरुस्ती के लिए दिया जाता है लेकिन ठेकेदार किस प्रकार से कार्य कर रहे है उस पर मनपा के विभागीय अधिकारी नजर नहीं डालते है जिससे ठेकेदार मनमानी तरीके से कम लागत वाला काम कर के भ्रष्टाचार कर रहें है और उससे शहर की जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दे कि नालासोपारा पूर्व सोपारा फाटा से स्टेशन तक की दूरी लगभग 7-8 किलोमीटर है वह दूरी तय करने में कभी कभी एक घंटे तक का समय चला जाता है जिससे वाहन चालकों के साथ साथ काम पर जाने वाले नागरिकों को भी भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं एंबुलेंस , दमकल की गाड़ी और अन्य अतिआवश्यक सेवा देने वाली वाहनों का जल्दी पहुंच पाना मुश्किल हो रहा है। जबकि मनपा के कार्यों को लेकर पिछले दिनों वसई विधानसभा के विधायक हितेंद्र ठाकुर ने मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार को फटकार भी लगाया था, इसके बाद भी सही तरीके से मनपा के विभागीय अधिकारी काम करने में फेल हैं। अब देखना यह कि शहर में सड़क दुर्दशा से होने वाली समस्याओं से जनता को कब निजात मिलेगा ऐसा सवाल नागरिकों में बना है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon