नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

नालासोपारा में फर्जी डॉक्टर पर हुई कार्रवाई

1 min read



पेल्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

वसई : वसई विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में फर्जी डाक्टरों और अवैध हॉस्पिटलों की भरमार है। शहर की मनपा द्वारा कभी कभी फर्जी डाक्टरों पर की कार्रवाई को भी देखने को मिलता है लेकिन अवैध हॉस्पिटलों पर आज भी मनपा संरक्षण देने में पीछे नहीं है। उसी क्रम में पेल्हार पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई की गई है। बता दे मनपा का नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र के डॉक्टर ने पेल्हार थाने में एक 51 वर्षीय बोगस डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।यह कार्रवाई उपायुक्त डॉ.विजय कुमार द्वासे व वैद्यकीय आरोग्य विभाग की प्रमुख डॉ.भक्ति चौधरी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार,उपरोक्त महानगरपालिका अंतर्गत नागरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र पेल्हार-नालासोपारा पूर्व में डॉ. वंदना वसईकर कार्यरत है। डॉ.वंदना ने पेल्हार थाने को शिकायत में बताया कि इश्याकुल हक रब्बानी के पास बिना मेडिकल डिग्री के नालासोपारा पूर्व के मणिचापाडा,पेल्हार स्थित लाईफ लाइन क्लीनिक चला रही थी,क्लीनिक चलाते समय आधुनिक दवाएँ और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध थे, जिसमें इंजेक्शन व दवाएं आदि जप्त किया गया है। डॉ. वंदना की शिकायत पर पेल्हार थाने ने आरोपी बोगस डॉक्टर के ऊपर कलम 420,419,सह वैद्यकीय व्यवसाय अधिनियम 1961 कलम 33,33 (ए),35 के तहत केस दर्ज किया गया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon