नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

यात्रियों की मोबाइल चुराने वाले पकड़े गए दो आरोपी

1 min read



विरार और बोरीवली आरपीएफ ने कार्रवाई

विरार : ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत आरपीएफ ( विरार व बोरीवली ) ने धोखाधड़ी व रंगे हाथ मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी को जीआरपी (वसई व बोरीवली) के हवाले किया गया है।बातदे कि,आरपीएफ निरीक्षक (विरार) विनित कुमार व आरपीएफ निरीक्षक (बोरीवली) दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में आरपीएफ अधिकारी व कर्मचारी विभिन्न मामलो में शामिल अपराधियों को धर पकड़ कर रहे है।बताया गया है कि,12 सितंबर को आरपीएफ विरार की सी.पी.डी.एस टीम के कैलाश जाधव,सी.टी राकेश तंवर सी.टी प्रधान चौधरी द्वारा विरार स्टेशन की निगरानी के दौरान एक मोबाइल चोर को विरार स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार किया,जिसका नाम प्रसाद विनय कावले, उम्र 29 वर्ष,निवासी- साईनाथ नगर,विरार पूर्व का रहने वाला है। आरपीएफ एस.आई.पी.एफ. राजन कुमार द्वारा पूछताछ के बाद उसने यात्रियों की जेब से दो बार मोबाइल ( कीमत 34499 रुपये) चोरी करने का अपराध कबूल किया। आरपीएफ ने उसे जीआरपी वसई को सौंप दिया है।जीआरपी की माने तो उपरोक्त चोर के ऊपर कलम 379 के तहत दो मामले दर्ज किए गए है,जिसमे एक मामला 12 सितंबर 2023 (मोबाइल कीमत 13,000 रुपये) व दूसरा मामला 13 सितंबर 2023 (मोबाइल-21499 रुपये ) को दर्ज किया गया है। दूसरी घटना ; बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 6 पर 4 सितंबर 2023 को एक यात्री के साथ मोबाइल धोखाधड़ी की घटना हुई थी,जिसमे जीआरपी बोरीवली ने कलम 420,406 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरपीएफ बोरीवली की सी.पी.डी.एस टीम ने उक्त चोरी मामले के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और अवलोकन के दौरान एक संदिग्ध पुरुष पाया,बोरीवली स्टेशन के आसपास के इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही थी।इस बीच 12 सितंबर को सी.पी.डी.एस टीम के सी.टी रवि कुंतल,सी.टी विनोद कुमार,सी.टी हरिशंकर यादव द्वारा बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 3 से एक संदिग्ध पुरुष व्यक्ति को पकड़ा।लेकिन,उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया,फिर उसे पोस्ट पर लाया गया,जहां उसने अपना नाम नदीम अब्दुल समद शेख उम्र- 26 वर्ष निवासी-बिलाल पाड़ा नालासोपारा पूर्व बताया और मोबाइल (कीमत – 39,999 रुपये ) धोखाधड़ी का अपराध स्वीकार किया। आगे की कार्रवाई के उसे बोरीवली जीआरपी को सौप दिया गया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon