* डिग्री के साथ साथ अच्छे संस्कार, देशभक्ति तथा सेल्फडिफेंश का प्रशिक्षण ले तमाम हिन्दु जातिओ के बच्चे :भवानजी
1 min read
देवालय बने देश भक्तबनानेकी विद्यालये: भवानजी
मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि अपनी अस्मिता की रक्षा के लिए हिन्दुओं को शास्त्रों के साथ साथ शस्त्रों की शिक्षा भी लेनी होगी। तभी हमारी बहन बेटियां अराजक तत्वों से आसानी से निपट सकती हैं।
भवानजी ने आज माटुंगा के कृष्ण मंदिर में आयोजित एक हिंदू जागरूकता अभियान में कहा कि हिंदू बहुत उदार होते हैं और वे जियो और जीने दो के सिद्धांत को मानते हैं। इसी का फायदा आक्रांताओं ने उठाया और उन्होंने हथियारों के बल पर आसानी से हिन्दुओं को गुलाम बना लिया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा न हो इसके लिए स्वयं को तथा अपने बच्चों को संस्कार , देश भक्ति,हथियारों का प्रशिक्षण देना होगा और उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार होना होगा। ताकि आक्रांताओं को उचित जवाब दिया जा सके उन्होंने कहा कि अभी हिन्दुओं के बच्चों में केवल डिग्री पाने की होड़ लगी हुई है जबकि उन्हें डिग्री के साथ साथ अच्छे संस्कार, देशभक्ति तथा हथियारों का प्रशिक्षण भी अनिवार्य रूप से लेना चाहिए।
बाबू भाई भवानजी जो खुद जैन है उन्होंने आगे बताया कि गुजरात के सूरत शहर में मुस्लिमों के द्वारा जैन साध्वी के साथ छेड़खानी किए जाने के बाद अहिंसा की पुजारी यह साध्वियाँ स्व-रक्षा के लिए तैयार हो रही है ।उन्होंने ठाना है कि जो हिंदू अलग अलग जाति में बिखरे हुए हैं उन्हें एकत्रित करके विधर्मियों / संविधान विरोधियों के विरोध में जनजागृति का काम वे करके रहेंगे । भवानजी ने बताया कि जो बात हमारी साध्वियाँ समझ गईं यह बात अब तक आम लोग क्यों नहीं समझ पा रहे हैं? । यह बात बात समझने में कहीं देर न हो जाए… ? फिर पछताना न पड़े।
उन्होंने कहा कि जैन साध्वियों का ये अभियान समस्त हिंदू धर्म की सभी जातियों को ये संदेश देता है कि देश के दुश्मनों से अपने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि सभी हिंदू जाति की महिलाओं को भी जिजामाता( शिवाजी महाराज की माता) बनना होगा जो समय आने पर घर से बाहर निकलकर धर्म की रक्षा के लिए तैयार करना पड़ेगा । इसके लिए जहां देवालय, गुरुद्वारा और बुद्ध विहार वहां विद्यालय कि स्थापना और उसमें संस्कार,देशभक्ति, स्किल और सेल्फडिफेंस की ट्रेनिंग और प्रशिक्षण देके शिवाजी , महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई , सुभाष चंद्र बोस,भगत सिंह जैसा बनने का जज़्बा पैदा करना पड़ेगा जिसकी कल्पना पीएम मोदी जी की है

