नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

देवेन्द्र फडनवीश को बधाई देते हुए बाबू भाई भवानजी ने कहा कि ये सनातन की जीत है



भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुंबई के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने महायुति के नायक श्री देवेंद्र फडणवीस को बढ़ाई देते हुए कहा कि यह सनातन की जीत है, महाराष्ट्र की जनता कि जीत है,और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है, सभी धर्म गुरुओ ने धर्म युद्ध बना दिया था, एक रहो शेफ रहो का नारा मतदाताओं के दिमाग में फिट हो गया था, अलग अलग पार्टी के कार्यकर्ता भी इस नारे के साथ जुड़ गए थे, अब महायुति के नेताऔ का मंत्रियों का काम है इन कार्यकर्ता का सम्मान करें, जिससे वो हमेशा जनता ओर पार्टी को जोड़कर रख पाए
,
आगे भवानजी ने बताया कि लोगों ने मोदीजी के 11 सालो में किए गए कामों की ओर महायुति के अढ़ाई साल मे किए गए कामों कि कदर की, और जंगी बहुमत से जीताया और अब महायुति के सभी नेताओ का काम है जनता की सेवा करने मे पीछे न हटे,
भवानजी गत दिनों वडाला विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार कालीदास कोलंबकर के चुनाव प्रचार के बाद रात में अपने घर लौट रहे थे कि भोईवाड़ा इलाके में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके एक पैर में फैक्चर हो गया था। इस घटना के बाद डाक्टरों ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी थी। लेकिन डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज करके वे दूसरे दिन से ही भाजपा और महायुति के उम्मीदवारों के लिए सघन प्रचार अभियान चालू रखा,
बता दें कि विधान सभा चुनाव में भवानजी का भाजपा और महायुति के उम्मीदवारों के समर्थन में झंझावाती प्रचार अभियान मे नए नए तरीके से प्रचार अभियान चलाने के लिए प्रसिद्ध भवानजी ने इस बार प्रभावी प्रचार के लिए अनोखा तरीका ढूंढ निकाला था
उन्होंने इस बार विधानसभा चुनाव में यह योजना बनाई है कि प्रत्येक बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति को( पन्ना प्रमुख)उसी बिल्डिंग में प्रचार करने और वहां के वोटरों को चुनाव के दिन बूथ तक लाने की जिम्मेदारी ,

गौरतलब है कि भवानजी ने पार्टी के प्रचार के लिए अनेक चित्र गीत भी तैयार किया था,। प्रचार अभियान में जब ये गीत बजते हैं तो कार्यकर्ताओं में जोश आ जाता है। ये गीत भाजपा सरकारों की उपलब्धियों पर आधारित है।,भवानजी ने दादर में हॉकरों, पूर्व सैनिकों, व्यापारियों औरअन्य अन्य प्रांत के प्रवासियों की अलग अलग सभा बुलाकर उन्हें भाजपा के प्रचार अभियान में जोर शोर से जुट जाने का आवाहन किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon