नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव जीतने से रोका: भवानजी

1 min read



मुंबई : वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने आज भीमराव आंबेडकर का जिक्र कर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। भवानजी ने कहा कि कांग्रेस के अनुसार, मुसलमान मुसलमान हो सकता है, ईसाई ईसाई हो सकता है, लेकिन हिंदू को धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए। उन्होंने एक बयान में कहा कि आज मैंने कम्यूनिस्ट पार्टी के विपक्षी सदस्य को सुना कि आरएसएस आंबेडकर और आंबेडकर के संविधान के खिलाफ थी। ये बात सच से बहुत दूर है। एक बार नहीं, बल्कि दो बार कांग्रेस और कम्यूनिस्ट ने साथ मिलकर चुनाव में बाबा साहेब आंबेडकर को जीतने से रोकने के लिए काम किया।

तेजस्वी ने कहा कि सावित्री आंबेडकर ने अपनी किताब में लिखा है कि पंडित नेहरू के निर्देश पर एस ए डांगे ने आंबेडकर को हराने के लिए ओवरटाइम काम किया था। जब कांग्रेस और कम्यूनिस्ट आंबेडकर को हराने की कोशिश कर रहे थे, जब कम्यूनिस्ट नेता एस एस डांगे ने ये नारा दिया- ‘अपना वोट भले बर्बाद हो जाने दो लेकिन आंबेडकर को नहीं जीतने देना’, तब आरएसएस प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी ने आंबेडकर को चुनाव जिताने के लिए उनके इलेक्शन एजेंट के तौर पर काम किया था।

उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं नरेंद्र मोदी के आने के बाद ही गरीब को न्याय मिला है। सबका साथ सबका विकास’, संविधान की रक्षा करने की नरेंद्र मोदी की शैली है। उन्होंने कच्चाथीवू द्वीप श्रीलंका को सौंपे जाने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1974 में संविधान में संशोधन किए बिना कच्चातीवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से कैसे उस वक्त की भारतीय सरकार पाल्क स्ट्रेट में एक द्वीप के नियंत्रण की लड़ाई एक छोटे से देश से हार गई। दूसरी ओर श्रीलंका (तत्कालीन सीलोन) की सरकार ने इस द्वीप छीनने के लिए पूरा जोर लगा दिया था।

डीएमके सांसद ए राजा द्वारा धर्मनिरपेक्षता को संविधान का मूल ढांचा बताए जाने के बाद बीजेपी नेता भवानजी ने डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं, क्या हमें डीएमके से धर्मनिरपेक्षता पर व्याख्यान लेना चाहिए। डीएमके नेता संवैधानिक नैतिकता की बात कर रहे थे, 26 नवंबर 1957 को उनके प्रेरणास्रोत पेरियार ने संविधान को दफना दिया और 200 समर्थकों की गिरफ्तारी हुई थी। क्या ऐसे लोगों से संवैधानिक नैतिकता और इतिहास का पाठ पढ़ना चाहिए…?

उन्होंने कहा कि आर्टिकल 356 का 90 से ज्यादा बार दुरुपयोग हुआ, चुनी हुई सरकारों को हटा दिया गया। वो था संविधान पर हमला। वंशवाद की राजनीति को बढ़ावा देना संविधान पर हमला है। संविधान पर सबसे पहला हमला पंडित नेहरू ने किया था जब उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया था। एकदम पहला अटैक। तब कौन संविधान की रक्षा कर रहा था? वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon