नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

वक्त की पुकार है, एक रहेंगे तो सैफ रहेंगे,बटेगे तो कटेंगे: भवानजी



बांग्लादेश में गैरमुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बौद्ध भिक्षुक संघ, का प्रदर्शन

मुंबई: बांग्लादेश में गैर मुस्लिमों पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे बौद्ध भिक्षुक संघ मुंबई द्वारा 10 दिसंबर को गेटवे ऑफ इंडिया पर प्रदर्शन किया गया,इस आंदोलन में मुंबई के पूर्व उपमहापौर और जैन समाज के नेता बाबुभाई भवानजी भी मौजूद थे ।

यह जानकारी देते हुए भवानजी ने बताया कि बंगला देश में जैन, बौद्ध,सिख, आदिवासी,वनवासी, और दलित समाज के लोगों पर ज़ुल्म हो रहा है, माता बहनों की विशेष समुदाय के लोगों द्वारा इज्जत लूटी जा रही है, उनके घरों को, दुकानों को और धर्म स्थानों को भी जलाया जा रहा है, उन्हें बेघर किया जा रहा है, इसका विरोध करने के लिए बौद्ध भिक्षु महासंघ मुंबई के अध्यक्ष प. पू. वीरांतना महाथेरा भिक्षुजी के नेतृत्व में गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई मे आज विरोध प्रदर्शन किया गया,इस मोर्चे मे बड़ी संख्या मे अलग अलग धर्म के धर्मात्मा , साधु संत और आम लोग उपस्थित थे ।
भवानजी ने आगे बताया कि बंगला देश मे एक विशेष धर्म के लोग बाकी धर्म के लोगों को काफिर मानते हैं और उनपर अमानुषिक अत्याचार कर रहे हैं। इस ज़ुल्म के खिलाफ़ सभी को एक होने की जरुरत है। उन्होंने फिर एक बार तमाम हिंदू जातियों से एक रहो शेफ रहो की अपील की है।


भवानजी ने कहा कि भारत भगवान गौतम बुद्ध, महावीर,राम ,कृष्ण,गुरु नानक के साथ साथ शिवाजी, महाराणा प्रताप, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वीरमाता जीजाबाई और सुभाष चंद्र बोस जैसे अनेक क्रांति वीरों और वीरांगना की भूमि हैं, हिन्दुओं की तमाम जातियां शान्ति से जीना चाहती है, जिओ और जीने दो के सिद्धांत को मानती है लेकिन अब आने वाले कल के लिए देश, धर्म और स्वबचाव के लिए धर्म शास्त्रों / कम्प्यूटर के साथ साथ शस्त्रों (हथियारो )की भी ट्रेनिंग लेनी होगी । बांग्लादेश की घटना ने एक बार फिर मुगल शासन, भारत पाकिस्तान बंटवारे और जम्मू कश्मीर की याद ताजा करवा दी और देश के बंटवारे के वक्त डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ,सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा कही गई बातों के महत्व को रेखांकित कर दिया।
बाबुभाई भवानजी ने आंदोलन में आए सभी लोगों की सराहना की है और सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वे ऐसे आंदोलनों में बढ़चढकर भागीदारी करें ताकि कोई भी शांतिप्रिय लोगों पर अत्याचार करने का साहस न जुटा सके।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon