नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

दो मोबाइल चोर लगे विरार आरपीएफ के हाथ

1 min read



आगे की कार्रवाई हेतु आरोपियों को किया गया जीआरपी के हवाले

 

वसई : विरार रेलवे सुरक्षा बल ने मोबाइल चोरी के मामलों में दो शातिर मोबाइल फोन चोर को पकड़कर उसे जीआरपी वसई के हवाले किया है। जिसमे 2 मोबाइल फोन चोरी की गुत्थी का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार,9 अगस्त को आरपीएफ सी.पी.डी.एस टीम के एच.सी कैलाश जाधव सी.टी.राकेश तंवर व सी.टी प्रधान चौधरी ने विरार स्टेशन की निगरानी के दौरान विरार स्टेशन पर एक संदिग्ध बाहरी व्यक्ति को हिरासत में लिया,उससे पूछताछ की।लेकिन, उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में उसे पोस्टिंग पर लाया गया,जहां ए.एस.आई दिनेंद्र कुमार शर्मा द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नाम आरिफ मैनुद्दीन खान उम्र-22 वर्ष,निवासी- भायंदर (पूर्व) बताया। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक रेडमी मोबाइल बरामद किया गया और उसने विरार स्टेशन से मोबाइल (कीमत-9,999 रुपये)। चोरी करने का अपराध स्वीकार कर लिया,जिसके बाद उसे जीआरपी को सौंप दिया गया। दूसरी घटना ; आरपीएफ सीपीडीएस टीम ने विरार स्टेशन की निगरानी के दौरान विरार स्टेशन पर एक संदिग्ध बाहरी व्यक्ति को हिरासत में लिया,उससे पूछताछ की। लेकिन उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, बाद में उसे पोस्टिंग पर लाया गया,जहां एएसआई दिनेंद्र कुमार शर्मा द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनिल नंदकुमार सिंह उम्र 42 वर्ष,निवासी- नर्मदा नगर केबिन क्रॉस भायंदर (पूर्व) बताया। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक अदद ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ और उसने विरार स्टेशन से चोरी हुए मोबाइल (4,000 रुपये).का अपराध स्वीकार कर लिया। फिलहाल, दोनो आरोपियों को आरपीएफ ने जीआरपी वसई के हवाले कर दिया है।जहां जीआरपी जांच कर रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon