नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

वसई विरार शहर के नागरिकों को गड्ढा के साथ अन्य कई समस्याओं से कब मिलेगी आजादी ?



नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उठा सवाल

वसई : देश में आजादी का 77वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है और केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा है। देश आज तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हुए विश्व मे अपना परचम फहरा रही है देश को आगे ले जाने में हर एक नागरिक का भी योगदान माना जाता है। देश भर में विभिन्न विकास के काम किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत यह भी है कि बेरोजगारी भी लगातार बढ़ी है पढ़े लिखो को भी नौकरी मिलना मुश्किल हो रहा है सरकारी नौकरी भी निकलना और मिलना बहुत बड़ी बात है किसान अपनी विभिन्न ज़रूरतों को लेकर परेशान हैं उन्हे उनकी उपज का सही मोल नही मिल पाने का मलाल रहता है किसान कई जगह आंदोलन करते भी दिखते हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा का तो मानो पूरा व्यापारीकरण हो चुका है ऐसे में एक आम नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं से जूझता और लड़ता दिखाई देता है। देश भर में विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर बात ना हो कर धर्म की राजनीति और नफरत का माहौल की बात जानकार लोग करते हैं। देश की गंगाजमुनी तहजीब और आपसी मेल जोल और एकता और अखंडता को तोड़ने की कोशिश की जाती है जिस का फायदा कुछ राजनीतिक पार्टियां उठाती है ऐसे आरोप लगते हैं। फिलहाल यंहा बात वसई विरार की हो रही है जंहा पर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक पार्टियों के नेता भी कई नगरिक सुविधाओ से वंचित होने पर मनपा पर सवाल खड़े करते हैं उनका कहना है कि आखिर वसई विरार के नागरिको को हादसों का कारण बनती खड्डे युक्त सड़को से कब आजादी मिलेगी। शहर में बच्चो को खेल के मैदान की भारी कमी है बच्चे सड़को पर विभिन्न खेल खेलते दिखते है गार्डन में बच्चो के खेल के सामान टूटे पड़े हैं। मनपा अस्पतालों में ज़रूरी उपकरण नही हैं बाहरी डॉक्टर समय पर उपलब्द नही होते हैं। स्वच्छता और साफ सफाई पर करोड़ों खर्च होते है लेकिन साफ सफाई अधूरी रहती है। शिक्षा की अगर बात करें तो मनपा के एक भी स्कूल या कॉलेज नही पहले का हरियाली भरा तालुका कंक्रीट के शहर में बदल जा रहा है। जंहा पर्यवारण के साथ भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है अवैध इमारतों और निर्माणों का जाल फैलता जा रहा है जंहा नागरिक मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जूझते दिखाई देते हैं। भारी बरसात में भारी जलभराव में 10 दिनों से भी पानी कई जगह सड़को और घरों में घुसा होता है लोग कहते हैं कि मनपा का पानी नल में आता नही और बरसात का पानी जल्दी घर से जाता नही। सड़कों पर इतने खड्डे हो चुके हैं जो हादसों का कारण बन रहे हैं मनपा ने आज तक आरसीसी कंक्रीट का रोड का काम किया ही नही आखिर इन सब समस्याओं से नागरिको को आजादी मिलेगी और कब सुविधा मिलेगी ऐसी बातें और आरोप सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता लगा रहे हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon