मनपा मुख्यलाय परिसर में हुए ध्वजारोहण स्थान के दीवारों पर महापुरुषों के चित्र पर लगाया गया पर्दा!
विरो का वंदन या महापुरुषों का अपमान ? लग रहा आरोप
विरार : केंद्र सरकार के दिशा निर्देश अनुसार वसई विरार में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं 75 वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मेरी मिट्टी मेरा देश ,विरो का वंदन वृक्षारोपण व अन्य कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यालयों की इमारतों को 3 कलर की रोशनाई लगाई गई जो मनमोहक थी। इसी के साथ सभी प्रभाग कार्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया जंहा स्थनीय गणमान्य लोग उपस्तिथ हुए प्रभाग समिति ई कार्यलय परिसर में भारत और 75 वे वर्ष को कर्मचारी खड़े हो कर भारत और 75 वर्ष का दृश्य बनाते दिखे जो बहुत ही खूबसूरत था इसी तरह अन्य प्रभागों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम धूमधाम से किया गया ठीक ऐसे ही मनपा मुख्यलाय परिसर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ जंहा विधायक और प्रथम महापौर और कई पूर्व नगर सेवक व गमान्य लोग उवास्तिथ हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचरियो ने परेड कर सलामी दी। मुख्यलाय के लगभग सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्तिथ थे मनपा आयुक्त ने भाषण दिया और ध्वजारोहण किया झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गीत गाए गए। लेकिन उसी कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम की जगह मनपा मुख्यलाय की दीवार पर महापुरुषों के चित्रों को छुपा कर वंहा सफेद पर्दा लगा कर ध्वजारोहण किया गया जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में शहरों का स्वच्छता और सुंदरीकरण का काम किया गया है शहरों की दीवारों पर सुंदर सुंदर चित्र बनाये गए है ऐसे ही कई जगहों पर 75 वे 75 वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के चित्र भी बनाये गए हैं। मनपा मुख्यलाय के मुख्य द्वार के पीछे जहाँ गाड़ियां खड़ी होती हैं वंहा मनपा मुख्यलाय की ही दीवार पर 75 वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव के चित्र में देश के महापुरुषों मे बाबा साहेब अंबेडकर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ,पहले राष्ट्रपति आजादी के नायक सुभाष चंद्र बोस , आजाद ,और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र दीवारों पर बने है। विश्वस्त जानकार सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी और दिए गए फ़ोटो में देखा जा सकता है कि दीवार पर महापुरुषों के चित्रों को जो दिख रहा है बाद में उसे सफेद पर्दे ढक कर वंहा ध्वजारोहण किया गया है जिस पर अब विवाद खड़ा होते दिख रहा है । सवाल उठता है कि वसई विरार मनपा एक तरफ केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर 75वें वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाई है। मेरा माटी मेरा देश और विरो का वंदन का कार्यक्रम भी की है उन महापुरूषों ने जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया जो देश के पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति थे जिन्हे राष्ट्रीपिता माना जाता हैं और जो आजादी के महानायक हैं इनके बारे में जितना लिखा जाए उतना ही कम है उनके बारे में इतिहासकारों ने सारी बातें लिख दी है उनके योगदान को हमेशा ही याद रखा जाएगा। ऐसे महापुरुषों के चित्रों को ढक देना सफेद पर्दे लगा देना कितना बड़ा अपमान इन महापुरुषों का किया गया जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है एक तरफ विरो का वंदन होता है तो दूसरी ओर महापुरुषों का अपमान का फ़ोटो भी दिखता है। ऐसा कहना है सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं का इस मामले पर जिम्मेदार पर कर्यवाई की मांग भी की जा रही है। इस मामले में मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया लेकिन सम्पर्क नही हो पाया और प्रतिक्रिया नही मिल पाई।
