नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

वालीव पुलिस स्टेशन के हाथ लगी सफलता



क्राइम डिटेक्शन टीम पकड़ी 04 शातिर चोर

लाखो का माल जप्त और 09 मामलो से हटा पर्दा

 

वसई : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के वालीव पुलिस स्टेशन को एक बड़ी सफलता मिली है। जिसमें क्राइम डिटेक्शन टीम ने 04 शातिर चोरों को पकड़ कर लाखो का माल जप्त की है। यहीं नहीं बल्कि इसके साथ साथ 09 अपराधो का खुलासा भी किया गया है। बता दे कि वाहन चोरी,घरफोडी व चोरी करने के मामलों पर वालीव पुलिस स्टेशन की क्राइम डिटेक्शन टीम ने खुलासा किया है। यह कार्रवाई डीसीपी पौर्णीमा चौघुले श्रींगी व एसीपी विनायक नरले के मार्गदर्शन में वालीव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे, पुलिस निरीक्षक (गुन्हे) जिलानी सय्यद के नेतृत्व में क्राइम डिटेक्शन के स.पो.नि. सचिन सानप की टीम ने की है। पुलिस ने बताया कि 5 अगस्त व 6 अगस्त के दरम्यान समतानगर, शारदा मेडिकल, मोर्यनाका, सातिवली, वसई पूर्व स्थित शिकायतकर्ता ने आवास के सामने खड़ी उसकी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। इस मामले में शिकायकर्ता ने वालीव थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था। पुलिस ने बताया कि उक्त अपराध का अनुसंधान तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एवं गुप्त मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी (1).आकाश गणेश इंगळे (26),(2).अक्रम अब्दुल हकीम चौधरी (25),(3).अशिष गणेश ससाणे (23) और (4).रवि राधेश्याम वर्मा (28) को हिरारत में लिया। जब उसे हिरासत में लिया गया और जांच की गई, तो यह पाया गया कि उसने उक्त अपराध किया था और उक्त अपराध में उसे गिरफ्तार करने के बाद, वालिव पुलिस स्टेशन डिटेक्शन ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आरोपी के खिलाफ आगे की जांच की। जांच से पता चला कि उसने वालिव पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड में 9 अपराध किए थे।चोरी गए सोने के आभूषण, मोटरसाइकिल, मोबाइल, लैपटॉप और कुल 4 लाख 43 हजार 200 का सामान जब्त किया गया है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon