पुलिस ने यात्री के चेहरे पर लौटाई रौनक,लौटाया रुपये
1 min read
विरार : मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के माणिकपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में रिक्शा यात्री का खोया हुआ 50,000 रूपये बरामद करने में माणिकपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने बताया कि माणिकपुर पुलिस थानांतर्गत उदय नरशी नागडा (40),निवासी-भाईंदर पश्चिम के ओम होमा रेसिडेन्सी में रहता है।22 अगस्त समय 15.30 बजे मानसरोवर स्विट,अंबाडी रोड से वालिव नाका तक, मानसरोवर स्विट,अंबाडी रोड,वसई पश्चिम से वालिन नाका तक यात्रा के दौरान,यह देखा गया कि उनकी जेब से 50,000 रुपये नकद गायब थे। वह तत्काल मानिकपुर थाने में उपस्थित हुए और घटना की जानकारी दी। उक्त घटना के फलस्वरूप पुलिस नाईक/कृष्णा साबले को मानिकपुर थाने में दिन के समय बिट मार्शल ड्यूटी पर नियुक्त किया गया,नाइक ने मानसरोवर स्विट स्थित सीसीटीवी फुटेज की जांच की,उक्त शख्स ने यात्रा कर रहे ऑटो रिक्शा का नंबर प्राप्त किया और रिक्शा चालक का पता लगाया और उससे शिकायतकर्ता की लापता राशि के बारे में पूछताछ की और 50,000 रुपये की लापता राशि बरामद की और शिकायतकर्ता को वापस कर दी।उक्त कार्यवाही डीसीपी पौर्णिमा चौगुले,श्रींगी व एसीपी पद्मजा बडे के मार्गदर्शन में माणिकपुर थाने के सीनियर पीआई संपतराव पाटील के नेतृत्व मे पुलिस नाईक कृष्णा साबळे ने की है।

