नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

April 16, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

गंभीर मामले के 05 आरोपी गिरफ्तार

1 min read



पुलिस देख आरोपियों ने फरार होने का किया था कोशिश

 

पालघर : वाडा पुलिस स्टेशन अंतर्गत मेटा फ़िल्ट प्रा. लिमिटेड कंपनी में डकैती करने वाले 5 आरोपी ( रवाब बरकुल्ला शहा,मेराज नुरमोहम्मद शहा,वैभव रविंद्र जाधव,अब्दुल कलाम सम्मीउल्ला खान व चिराग अरुण पाटील ) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार वाडा पुलिस जब उक्त टीम घटना स्थल पर कार्रवाई करने पहुंची तो वहां मौजूद चोर पुलिस को देखकर भागने लगे,जब उक्त दस्ते ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें पोशी/बाबासाहेब घुगे और पोशी/चेतन सोनावणे घायल हो गये। लेकिन,पुलिस ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. आख़िरकार,उनमें से 2 लोग नदी में कूद पड़े और नदी के उस पार भागने की कोशिश करने लगे। तभी पोशी/चेतन सोनावणे और स्थानीय ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और दोनों चोरों को पकड़ लिया और एक-एक कर उन्हें पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने उपरोक्त 5 संदिग्धों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। देखा गया कि उक्त अभियुक्तों ने अपने साथ लाये गये गैस कटर की सहायता से कंपनी के अंदर व कंपनी के पीछे खुली जगह में लगे बड़े-बड़े लोहे के एंगलों को काटकर एक जगह ढेर कर दिया था। पुलिस ने बताया कि,आरोपियों के खिलाफ वाडा पुलिस स्टेशन में कलम 395, 353, 332, 337 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पालघर एस.पी बालासाहेब पाटिल व अपर पुलिस अधीक्षक पंकज शिरसाट के आदेशानुसार डीवाईएसपी (जव्हार विभाग) शैलेश काले के मार्गदर्शन में वाडा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम के नेतृत्व में एपीआई प्रदीप गिते व पीएसआई संतोष वाकचौरे की टीम ने की है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon