नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

1 min read

भ्रष्टाचारी,कामचोर और देश विरोधी लोग ही कर रहे हैं मोदी सरकार का विरोध: भवानजी* (*( देश वोही कायदा वोही इसको चलाने वाला बदला)*) *मुंबई: मुंबई के पूर्व उप महापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि पीएम मोदी जी ने देश भ्रष्टाचारियों और कामचोर लोगों पर अंकुश लगाने का काम किया है इसलिए ये लोग मोदी जी से नाराज हैं और किसी भी हद तक जाकर उन्हें सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।* *आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि नए आधार लिंकिंग के कारण महाराष्ट्र में एक साल में 10 लाख गरीब गायब हो गए!* *देश में लाखों फर्जी बीपीएल कार्ड धारक गायब हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक फर्जी एलपीजी कनेक्शन धारकों के कनेक्शन समाप्त कर दिए गए हैं!मदरसा से छात्रवृत्ति पाने वाले 1 लाख 95 हजार फर्जी बच्चे गायब हो गए! एक करोड़ 50 लाख फर्जी राशन कार्ड धारक गायब हो गए! ये सभी लोग कहाँ और क्यों गायब हो गए?* *भवानजी ने कहा कि चोरों की पूरी काली थैली खुलने वाली है, इसलिए सभी चोरों ने मिलकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की कि आधार लिंक करना हमारे मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है! चोरों के लिए निजता का कौन-सा अधिकार?* *उन्होंने कहा कि मोदीजी के कारण 3 लाख से अधिक फर्जी और बोगस कंपनियाँ बंद कर दी गईं!* *राशन व्यापारी नाराज़ हैं!* *प्रॉपर्टी डीलर नाराज़ हैं!* *ऑनलाइन प्रणाली लागू होने के कारण दलाल नाराज़ हो गए हैं!* *उन्होंने कहा कि 40,000 फर्जी गैर-सरकारी संस्थाएँ (NGO) बंद कर दी गई हैं, इसलिए इन संस्थाओं के मालिक भी नाराज़ हैं!* *जिन्होंने दो नंबर के पैसों से प्रॉपर्टी खरीदी, वे नाराज़ हैं!* *उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ई-टेंडरिंग के कारण भी नाराज़ हैं!* *गैस कंपनियाँ नाराज़ हैं!* *अब तक 12 करोड़ लोग आयकर के दायरे में आ चुके हैं, इसलिए वे लोग नाराज़ हैं!* *जीएसटी प्रणाली लागू होने के कारण व्यापारी नाराज़ हैं, क्योंकि वे स्वचालित प्रणाली के दायरे में आ गए हैं!* *दो नंबर में काम करने वाले लोगों की कमाई रुक गई है!* *काले धन को सफेद करने की व्यवस्था कुछ हद तक कमजोर हो गई है!* *उन्होंने कहा कि आलसी सरकारी अधिकारी नाराज़ हैं, क्योंकि उन्हें समय पर नौकरी पर जाना पड़ता है!* *वे लोग नाराज़ हैं, जो समय पर काम नहीं करते और रिश्वत देकर काम करवाने में विश्वास रखते हैं!* *उन्होंने कहा कि जेएनयू (JNU) का वह छात्र, जो 7 वर्षों तक मुफ्त की रोटी खाता है, 10 रुपये महीने में कमरे में रहता है और 300 रुपये महीने में खाना खाता है, वह भी मोदीजी से नाराज़ है!* *उन्होंने कहा कि परिवर्तन की कहानी लिखी जा रही है। जो इसे समझ रहा है, वह बदल रहा है; और जो नहीं समझ रहे, वे मानसिक गुलाम हमें अंधभक्त कहकर अपना सीना पीट रहे हैं!*

September 23, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

बोरीवली पुलिस स्टेशन को मिली एक बड़ी सफलता

1 min read



‘ओमेगा’ कंपनी की महंगी घड़ियों को डीलवरी करने वाले ने रख लिया अपने पास

26 लाख से अधिक कीमत की घड़ियों को मात्र 48 घंटे में बोरीवली पुलिस कर ली बरामद

मुंबई : बोरीवली पुलिस स्टेशन की सीमा में स्विस पैराडाइज शोरूम में सुरेशभाई बाबूभाई राठौड़ नामक व्यक्ति काम करता था, और उक्त शोरूम बाहर से आए सामान को ग्राहकों तक पहुंचाने पर काम करती है। बताया गया है कि 18/08/2023 को, बोरीवली पुलिस स्टेशन की सीमा में घड़ी शोरूम स्विस पैराडाइज के कर्मचारी, सुरेशभाई बाबूभाई राठौड़ के पास ग्राहकों को डिलीवरी के लिए ओमेगा ब्रांड घड़ियों के 4 अलग-अलग मॉडल थे। उसने उक्त घड़ियाँ वितरित नहीं की थीं और उन्हें अपने पास रख लिया था। बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायतकर्ता द्वारा दी शिकायत पर दर्ज की गई शिकायत पर बोरीवली पुलिस स्टेशन के अपराध संख्या 496 / 2023 में धारा 408 के तहत मामला दर्ज हुआ।

पुलिस ने उक्त अपराध पर तत्काल संज्ञान लेते हुए तकनीकी जांच की और होटल ग्रीन गोराई, गोराई बीच रोड, आइची वाडी, गोराई, बोरीवली पश्चिम से जांचकर्ता सुरेशभाई बाबूभाई राठौड़ बारे में गोपनीय जानकारी प्राप्त की। जिसके बाद राठौड़ को पुलिस हिरासत में ले लिया गया और अपराध के संबंध में जब उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उक्त अपराध में उसकी संलिप्तता उजागर हुई। बताया गया है 21/08/2023 को उसे उक्त अपराध में फरार आरोपी राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया और इसके पास से अलग अलग कंपनियों के 03 कीमती घड़ी बरामद किया गया।

बरामद घड़ियों का विवरण

1)ओमेगा कंपनी की नई घड़ी मॉडल नंबर कीमत 6,80,492/- रु.

2) ओमेगा कंपनी की नई घड़ी मॉडल नंबर कीमत 8,70,663/- रु.

3)ओमेगा कंपनी की नई घड़ी का मॉडल नंबर कीमत 11,30,587/- रु.

कुल कीमत – 26,81,742/ रु.

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर हुई कार्रवाई

उक्त मामले की कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उत्तर क्षेत्रीय संभाग राजीव जैन, पुलिस उपायुक्त, परिक्षेत्र-11, अजय कुमार बंसल, सहायक पुलिस आयुक्त, बोरीवली डिवीजन धरणेंद्र कांबले, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बोरीवली पुलिस स्टेशन निनाद सावंत, पुलिस निरीक्षक (अपराध) प्रदीप काले के मार्गदर्शन में पुलिस उप-निरीक्षक राजेश कदम सहायक पुलिस निरीक्षक सावंत, पु. हव. 04590/दलवी, पु.शि. 061950 / मेहर, पु.शि. 091760 / लहंगे, पु.शि. 1484/ कदम, 112048/ पाटील, म.पु.शि. 093366 / दयागड़े द्वारा किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon