नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9833326393 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

Recent news

June 15, 2026

Right Media Samachar

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News, Right Media Samachar

अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे का विशेष अभियान, 2050 पम्पलेट वितरित कर लोगों को किया जागरूक

1 min read



,

वाराणसी : ओ. पी. तिवारी
पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों की सुविधाओं के साथ साथ आम जनता की संरक्षा व सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है । इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम.रमेश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार 09 जून,2026 को वाराणसी मंडल के बनारस एवं ज्ञानपुर रोड स्टेशनों समेत मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस-2026 मनाया गया ।
अन्तर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह समेत सेफ्टी कौंसलर की वाराणसी टीम द्वारा मंडल के बनारस व ज्ञानपुर रोड स्टेशनों तथा बनारस-ज्ञानपुर रोड रेल खण्ड के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले समपार सं-7C,8C,10C,24C,30स पीएल एवं 37सी के निकट क्षेत्रीय की जनता को जागरूक करने हेतु रेलवे ट्रैक पार करने से सम्बंधित सावधानियों जैसे ट्रेन के आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सही गेयर पर वाहन चलाने,रेलवे क्रासिंग से गुजरते समय ध्वनि विस्तारकों एवं ईयरफोन के प्रयोग नही करने तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाले गंभीर परिणामो के विषय मे पम्पलेट के माध्यम से अवगत कराकर जागरूक किया । इस दौरान ‘जीवन समय से ज्यादा मूल्यवान है, समपारों को पार करने में सावधानी बरतें‘, ‘समपारों के बन्द होने की स्थिति में उसके नीचे से न जांये‘ तथा ‘समपार खोलने के लिये गेटमैन पर अनर्गल दबाव न बनायें‘ स्लोगन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
इसके अतिरिक्त व्यस्ततम रेलवे क्रासिंगों पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के राजातालाब,कछवा रोड एवं ज्ञानपुर बाजार में जागरुकता अभियान चलाकर संरक्षा संगठन द्वारा अभियान चलाकर आस पास के नागरिकों स्कूल के बच्चों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं को संरक्षा के प्रति जागरूक किया । रेलवे फाटकों के नजदीकी गावों, ब्लाकों,आंगनबाड़ी केन्द्रो एवं विद्यालयों में संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सड़क उपयोगकर्ताओं हेतु रेलवे सुरक्षा बल के साथ संयुक्त जाँच एवं काउन्सलिंग अभियान चलाया गया । इसके साथ ही मंडल के विभिन्न रेलवे क्रासिंगों के निकट संरक्षा संगठन के सदस्यों द्वारा रेलवे ट्रैक पार करने से सम्बंधित सावधानियों जैसे ट्रेन के आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सही गेयर पर वाहन चलाने,रेलवे क्रासिंग से गुजरते समय ध्वनि विस्तारकों एवं ईयरफोन के प्रयोग नही करने तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी से होने वाले गंभीर परिणामो के विषय में अवगत कराकर जागरूक किया ।
सेफ्टी काउंसलरों विजय यादव, अविनाश मिश्रा, चंदन कुमार, शशांक शर्मा, विकास कुमार एवं दीनानाथ की टीम द्वारा अभियान चलाकर संवेदनशील रेलवे क्रासिंगों के निकट बजारों,पट्रोल पम्पों ,दुकानों एवं विद्यालयों/कोचिंग सेन्टरों के सड़क उपयोगकर्ताओं को (१-रुकिए २-देखिये ३-तब जाईये स्लोगन के साथ) जागरूक किया साथ ही सड़क उपयोगकर्ताओं एवं आम जनता को 2050 पम्प्लेट,1000 संरक्षा बैग और 500 संरक्षा डायरी वितरित किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon